संविधान : एक परिचय
किसी देश का संविधान उसकी राजनीतिक व्यवस्था का वह बुनियादी ढांचा निर्धारित करता है जिसके अन्तर्गत उसकी जनता शासित होती है। यह राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है, उनकी शक्तियों की व्याख्या करता है, उनके दायित्वों का सीमांकन करता है और उनके पारस्परिक तथा जनता के साथ संबंधों…