Table of Contents
टोक्यो ओलंपिक 2021 में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतने में शामिल हो गया है ।
🥇🥇सोने का भाला🥇🥇
टोक्यो ओलिंपिक में एक सोने की कमी थी, वह आज पूरी हो गयी। यह सोना जेवलिन थ्रो यानी भाला प्रतियोगिता से चलकर आया। आपके भाला ने गोल्ड को ही नही बल्कि जज़्बातों से भरे करोड़ों दिलों को भेदा है जिससे खुशियों और आंसुओं से बादल फुट पड़े हैं। आज दुनियां ने अपने देश के नेशनल एंथम को, भारत की भावनाओं को, स्वर्णिम भविष्य के हुंकार को स्पष्टतः सुना होगा।
ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्द्धाओं में 2008 में शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद भारतीय सेना में नायब सूबेदार 23-वर्षीय एथलीट नीरज चोपड़ा ओलिंपिक खेलों के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। ट्रैक और फील्ड स्पर्द्धाओं में देश का यह पहला गोल्ड है। एक सौ तीस करोड़ की आबादी में हॉकी के अलावा सिर्फ दो व्यक्तिगत स्वर्ण ? हैरानी की बात तो है लेकिन इस ओलिंपिक में मीराबाई चानू, रवि दहिया, पी वी सिंधु, लवलीना, बजरंग पुनिया और हमारी हॉकी टीम के रजत और कांस्य की चमक के बाद आज एथलीट नीरज ने देश के खिलाड़ियों में जो जज़्बा और सोने की आग पैदा की है, उसके नतीजे आने वाले ओलंपिक खेलों में ज़रूर देखने को मिलेंगे।
Neeraj आपकी सुनहरी उपलब्धि पर देश को गर्व है।
हार्दिक आभार

121 साल का इंतजार खत्म:-भारत को एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने अब तक का पहला गोल्ड मैडल दिलाया है
जय हो
!! हर भारतीय को आप पर गर्व है !!
जय हिंद जय भारत
नीरज चोपड़ा का जीवनी,टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक
नीरज चोपड़ा जीवनी: ज्यादातर लोग नीरज चोपड़ा के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, यहां आपको उनके बारे में और उनके जीवन तथा संघर्ष के बारे में जानने को मिलेगा। नीरज चोपड़ा Indian Army में सूबेदार पद पर भी अपना सेवा दे रहे है । खैर, Neeraj Chopra की जानने वाली खास बात यह भी है कि – उनके पिता एक किसान हैं। यही कारण है कि उन्हें अपने देश से इतना लगाव हो गया है और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था। इस समय उनकी उम्र 23 साल है और इस उम्र में उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है । उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी 2018 में नामांकित किया गया था। उन्होंने एशियाई खेलों 2018 में स्वर्ण पदक भी जीत चुका है। हाल के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक कर एक भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है।
नीरज चोपड़ा भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक पुरस्कार राशि
ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना बहुत सारे एथलीटों के लिए एक सपना होता है। उस सपना को नीरज चोपड़ा ने साकार किया है । हरियाणा सरकार ने उन्हें ओलंपिक में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 6 करोड़ रुपये का उपहार दिया है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए एक खिलाड़ी का इनाम राशि 75 लाख रुपये होती है।
नोट: हरियाणा सरकार ने भी नीरज को गोल्ड विनिंग के लिए 6 करोड़ दिए।
Neeraj Chopra Gold Medal Video Highlights in Tokyo Olympics 2021 Match
इन्हें भी पढ़े —- erupi : Kya Hai : ई – रूपी क्या है ? क्या है इसके फायदे और वाउचर कैसे रिडीम होता है
>>>>>>>बिहार का संक्षिप्त अवलोकन