आज हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी में 03 अक्टूबर 2021 से बनाने वाले सभी प्रश्नों को बताया गया है –
1. किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में “Creator Education Programme” लांच किया है ?
उत्तर – फेसबुक (Facebook)
फेसबुक की स्थापना 2004 ईस्वी में हुआ है,इसकी हेडक़्वाटर कैलिफ़ोर्निया में स्थित है। फेसबुक के CEO,मार्क जुकरबर्ग है।
2. भारत और किस देश के बीच मित्र शक्ति द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास है ?
उत्तर – श्रीलंका
मित्र शक्ति का 8वां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर, 2021 तक श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में आयोजित किया जाएगा। 7वां संस्करण वर्ष 2019 में विदेशी प्रशिक्षण नोड (एफटीएन), पुणे, महाराष्ट्र (भारत) में आयोजित किया गया था।
3. हाल ही में किसके द्वारा ‘वेटलैंड्स ऑफ इंडिया’ पोर्टल लांच किया गया है ?
उत्तर – श्री भूपेंद्र यादव (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री)
इस पोर्टल (http://indianwetlands.in/) पर देश के वेटलैंड्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
4. विश्व का सबसे बड़ा “खादी राष्ट्रीय ध्वज” का प्रदर्शन कहाँ किया गया ?
उत्तर – लेह
खादी के द्वारा लेह में विश्व का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
5. ‘जिला अस्पतालों के कामकाज में बेहतर गतिविधियों’ पर जारी निति आयोग के रिपोर्ट में किस राज्य का प्रथम स्थान है ?
उत्तर – पुडुचेरी
इस रिपोर्ट को स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ इंडिया ने मिलकर बनाया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में जिला अस्पतालों में प्रति एक लाख आबादी पर औसतन 24 बेड है। वही पुड्डुचेरी में प्रति 1 लाख के जनसँख्या पर 222 बेड तथा बिहार में मात्र 6 बेड है। बिहार इस सूचि में सबसे निचले स्थान पर है।